MP Teacher Recruitment News – मध्य प्रदेश में 10 हजार शिक्षकों की भर्ती
MP Teacher Recruitment News
MP Shikshak Bharti News
MP Teacher Recruitment News – मध्य प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती को लेकर बहुत बड़ी खबर आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को लगभग 10,000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मार्च 2027 तक रिटायर होने वाले शिक्षकों के खाली पदों को भी इसमें जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों से पूछा कि नई शिक्षक भर्ती कब शुरू होगी और कितने पदों पर की जाएगी। उन्होंने प्रमोशन और रिटायरमेंट से खाली होने वाले पदों की जानकारी भी मांगी।
मुख्यमंत्री ने एक दिन पूर्व स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों से नई शिक्षक भर्ती शुरू होने की समय सीमा और पदों की संख्या की जानकारी ली। उन्होंने प्रमोशन और रिटायरमेंट के कारण खाली होने वाले पदों को भी भर्ती में शामिल करने के निर्देश दिए। इसके बाद लोक शिक्षण आयुक्त कार्यालय ने प्रदेशभर में शिक्षकों के रिक्त पदों का डेटा जुटाना शुरू कर दिया है। लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने संचालनालय के अधिकारियों को सभी जिलों से रिक्त पदों की जानकारी जुटाकर भर्ती का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। प्रमोशन और रिटायरमेंट के बाद रिक्त होने वाले पदों को जोड़कर अंतिम संख्या तय की जाएगी।
700 जर्जर स्कूलों की जगह दो साल में बनेंगे नए भवन
स्कूलों के भवनों की स्थिति सुधारने के लिए भी विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश में करीब 90 हजार स्कूल हैं, जिनमें लगभग 700 स्कूल पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने इन स्कूलों की जगह दो साल में नए भवन बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए स्कूलवार निर्माण लागत का आकलन किया जाएगा और एस्टीमेट तैयार होने के बाद निर्माण एजेंसी तय की जाएगी। स्कूलों का निर्माण कलेक्टर के माध्यम से कराया जाएगा या शाला विकास निधि अथवा किसी अन्य एजेंसी को जिम्मेदारी दी जाएगी, इस पर अभी फैसला होना बाकी है। ऐसे ही करीब 3 हजार मरम्मत योग्य स्कूलों में नए कक्ष बनाने की भी तैयारी है। इन स्कूलों में कक्षों की स्थिति खराब है और अतिरिक्त निर्माण या सुधार की जरूरत है। जर्जर स्कूलों के नए भवन और मरम्मत योग्य स्कूलों में नए कक्षों का निर्माण दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल आवेदन तिथि, पात्रता और चयन प्रक्रिया की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश
दस्तावेज़ (दस्तावेज़) : आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए अपने सभी जरूरी कागज जैसे- शैक्षणिक प्रमाण पत्र (10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन की मार्कशीट), डिग्री/डिप्लोमा (B.Ed / D.El.Ed), जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पहचान पत्र (आधार कार्ड), फोटो और सिग्नेचर पहले से तैयार रखें।
शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास होना जरूरी: मध्य प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने के लिए MP TET (शिक्षक पात्रता परीक्षा) पास होना अनिवार्य होता है। अगर आप पहले पात्रता परीक्षा पास कर चुके हैं, तो उसके सर्टिफिकेट को संभाल कर रखें।
पदों की संख्या में वृद्धि हो सकती है: शिक्षा विभाग अभी मार्च 2027 तक रिटायर (सेवानिवृत्त) होने वाले शिक्षकों और प्रमोशन से खाली होने वाले पदों की गिनती कर रहा है। इसलिए 10 हजार का यह आंकड़ा आगे जाकर और बढ़ सकता है।
आधिकारिक वेबसाइट पर देखें: भर्ती से जुड़ी योग्यता (Eligibility), आयु सीमा (Age Limit), आवेदन शुल्क और परीक्षा की तारीखों की सही जानकारी केवल स्कूल शिक्षा विभाग या मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी। किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें।
Know About The More Jobs
MP Government & Private Job Alert Link
Our Websites –
mpcareer.in – Information on Government and Private Jobs
apniyojana.com – Complete information on every Government Scheme
