MP ITI Admission 2026 – मध्य प्रदेश आईटीआई एडमिशन और काउंसलिंग

 

 

 

MP ITI Counselling 2026

MP ITI Registration 2026

 

MP ITI Admission 2026 – मध्य प्रदेश में स्थित सरकारी/प्राइवेट आई.आई.टी में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एमपी आई.टी.आई वर्ष 2026 में एडमिशन लेने के लिए के लिए छात्रों को सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। छात्रों को एमपी आई.टी.आई एप्लीकेशन फॉर्म रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया 26 मई 2026 से 30 जून 2026 तक चलेगी।

आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जायेगा और शॉर्टलिस्ट किये गए अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में दर्ज़ होगा उनको कॉउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा एवं तय समय एवं तिथि पर कॉउंसलिंग में उपस्थित होना होगा। एमपी आईटीआई प्रवेश 2026-27 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप हमारे पेज को अंत तक पढ़ सकते हैं

 

MP ITI Admission Date 2026

पंजीकरण शुरू होने की तिथि: 26/05/2026

पंजीकरण की अंतिम तिथि: 30/06/2026

सुधार की तिथि: 26/05/2026 से 30/06/2026 तक

विकल्प भरने की तिथि: 01/06/2026 से 30/06/2026 तक

 

ITI Colleges

Bhopal – भोपाल के आईटीआई कॉलेज की जानकारी

 

Indore – इंदौर के आईटीआई कॉलेज की जानकारी

 

Gwalior – ग्वालियर के आईटीआई कॉलेज की जानकारी

 

Jabalpur – जबलपुर के आईटीआई कॉलेज की जानकारी

 

MPITI Admission Trade Name & Qualification

उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है।

Click Here

 

MP ITI 2026 Admission Institute Trade List 

Click Here

 

MP Online ITI Age Limit

एमपी आई.टी.आई में आवेदन करने के लिए छात्र की आयु कम से कम 14 साल जरूर होनी चाहिए।

 

ITI Online Counseling 2026 Selection Process

मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।

 

Govt ITI Admission 2026 MP Fees

प्रवेश पंजीकरण शुल्क: 15/-

चॉइस फिलिंग फीस: 50/-

सुधार शुल्क: 8.50/-

पोर्टल शुल्‍क: 65/-

आवेदक शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।

इसी प्रकार यदि आवेदक नवीन च्वाईस फिलिंग करना चाहेंगे, तो उन्हें च्वाईस के विकल्प देने के लिए पुनः राशि रु. 50/- देना होंगे।

 

MP Online ITI Counselling Important Documents 

  1. नवीन फोटो
  2. हस्ताक्षर
  3. 10वीं और अगर 10वीं के बाद कुछ किया हैं तो उसकी मार्कशीट
  4. आधार कार्ड
  5. आय प्रमाण पत्र
  6. समग्र आईडी (मध्य प्रदेश मूल निवासी के लिए)

 

MP ITI 2026 Admission Process

  • सभी आवेदन पत्रों की समीक्षा की जायेगी और योग्यता के अनुसार मेरिट लिस्ट बनायी जायेगी।
  • एड्मिशन केवल और केवल मेरिट के बेसिस पे होगा। और यहाँ यह बताना भी आवश्यक है की प्रवेश के लिए कोई भी परीक्षा नहीं ली जायेगी।
  • सभी अभ्यर्थियों को दिये गए निर्देशों के अनुसार ही काउंसलिंग के लिए निर्धारित तिथि को समयानुसार उपस्थित होना होगा।
  • एड्मिशन अथॉरिटी सभी आरिजिनल डॉक्युमेंट्स को चेक करेगी।
  • जो अभ्यर्थी आरक्षित श्रेणी का लाभ लेना चाहते हैं वे ले सकते हैं बशर्ते कि आँके पास संबंधित सर्टिफिकेट हो जो बाद में चेक किया जायेगा।
  • यदि प्रवेश संबंधित किसी भी प्रकार कि कोई दुविधा है तो अभ्यर्थी संबंधित अधिकारियों को वैबसाइट पर दिये गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

 

फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर से संबन्धित निर्देश :-

(A). फोटो एवं हस्ताक्षर इमेज का मानक ( Image Size Min. 30KB, Max.200KB, Height Min. 200px, Max. 300px, Width Min.120px,Max.200px, DPI Min. 100 Max. 300) अनुसार .jpg स्केन कॉपी अपलोड की जाये। फोटोग्राफ अच्छी गुणवक्ता एवं पृष्टभाग (background) सफ़ेद होना चाहिये। पोलोराइड (Polaroid) फोटोग्राफ मान्य नहीं होगा ।

(B). फोटोग्राफ आवेदन भरने की तिथि से तीन माह से अधिक पुराना नहीं होना चाहिये तथा फोटोग्राफ पर खिचवाने की दिनांक व आवेदक के नाम का स्पष्ट उल्लेख होना चाहिये।

(C). यदि पढ़ने के लिए चश्मा उपयोग में लाया जाता है तो चश्मा लगाकर फोटोग्राफ खिचवाया जाना होगा। काले चश्में के साथ खिचा हुआ फोटोग्राफ मान्य नहीं किया जावेगा।

 

Madhya Pradesh ITI 2026 महत्वपूर्ण बातें

  • आवश्यक जानकारी: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश के 10वीं कक्षा के उत्तीर्ण ऐसे छात्र जिनका रोल न. ऑनलाइन प्रवेश करने पर डाटा प्रदशित नहीं हो रहा हो, ऐसे छात्र फॉर्म को ‘नहीं’ कर आगे बढ़ें एवं फॉर्म के द्वितीय चरण मे ‘शैक्षणिक विवरण’ में ‘दसवीं’ में ‘बोर्ड/विश्वविद्यालय/ संस्थान का नाम’ में अन्य चुन कर ‘MP’ भर कर जानकारी अनिवार्य रूप से देवें।’
  • आवेदकों इस वर्ष आई.टी.आई की फीस ऑनलाइन भरनी अनिवार्य है। इसके लिए अलॉट्मेंट पत्र के साथ संस्था में दस्तावेजों के सत्यापन के उपरांत आपको फीस एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भरनी होगी। फीस की रसीद भी आप ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। तय दिनांक तक फीस ऑनलाइन नहीं भरने की स्थिति में आपका प्रवेश मान्य नहीं होगा।
  • आवेदक कृपया अपना नाम , माता / पिता का नाम , जन्म तिथि अपने 10वीं की अंकसूची से मिलान करके ही दर्ज करें । सीट आवंटित होने के बाद यदि इनमें कोई त्रुटि पाई गयी तो आपकी आवंटित सीट निरस्त की जा सकती है
  • मध्य प्रदेश के आवेदक अपनी श्रेणी ( अनुसूचित जाति (SC ),अनुसूचित जनजाति (ST),ओ बी सी (OBC)व् ई डब्लू एस(EWS) की जानकारी अपने प्रमाण पत्र के अनुसार ही भरें , जाति प्रमाण पत्र और उसके दिनांक का विवरण ऑनलाइन फॉर्म में ई डिस्ट्रिक्ट डाटा के मिलान के अनुसार ही लिया जायेगा । यदि आपके प्रमाण पत्र संख्या और दिनांक का मिलान ई डिस्ट्रिक्ट डाटा के अनुसार नहीं प्राप्त हुआ तो आप फॉर्म को अगले चरण में नहीं ले पाएंगे ।

नोट : एक मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का प्रयोग केवल एक बार ही किया जा सकता है।

 

एमपी आई.टी.आई एडमिशन 2026 How To Apply

  • एमपी आई.टी.आई आवेदन पत्र भरने के लिए छात्रों को सबसे पहले एमपी ऑनलाइन की ऑफिसियल वेबसाइट https://dsd.mp.gov.in/ पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद MP ITI Admission Counselling का ऑप्‍शन दिखाई देगा।
  • इस ऑप्‍शन पर क्लिक करने पर, आपके सामने MP ITI काउंसलिंग का होम पेज खुलकर आपके सामने आ जाएगा।
  • अब आपको MP ITI का रजिस्ट्रेशन फार्म भारना होगा। जिसके बाद छात्रों को आपनाा वैलिड  मोबाइल नम्बर एवं ईमेल आईडी दर्ज़ करने पर एक ओटीपी और पासवार्ड आएगा। इसके बाद फोटो एवं हस्ताक्षर को अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद छात्रों को “Save Data” के ऑप्‍शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद छात्रों को “Proceed To Payment For Registration” पर क्लिक करना होगा तथा निर्धारित किये गए शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • पंजीयन शुल्क भुगतान करने के बाद छात्र “Print” पर क्लिक करके रशीद प्राप्त कर सकते हैं।
  • पंजीयन शुल्क भुगतान राशि पर अस्थाई पासवर्ड अंकित होगा।
  • इसके बाद छात्र सुरक्षा की दृष्टि से अपना पहला पासवर्ड बदल लें।
  • पंजीयन की पूर्ण जानकारी अभ्यर्थी द्वारा दिए गए मोबाइल नम्बर पर एसएमएस द्वारा प्रदान की जाएगी।
  • उसके बाद पंजीयन फॉर्म का प्रिंटआउट लें लें और आपने ट्रेड के हिसाब से चॉइस फिलिंग करें।

 

MP ITI Scholarship 2026

 

एमपी आई.टी.आई 2026 रिजल्ट/ मेरिट लिस्ट

एमपी आईटीआई एडमिशन 2026 की आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद छात्रों की कौशल विकास संचनालय मध्य प्रदेश की ओर से मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। छात्रों को मेरिट लिस्ट में जगह उनकी शैक्षिक योग्यता एवं परीक्षा में प्राप्त अंको के अनुसार दी जाएगी। मेरिट लिस्ट तैयार होने के बाद एमपी ऑनलाइन की ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इसके साथ छात्रों को मोबाइल नम्बर पर एसएमएस के द्वारा भी सूचित किया जाएगा। चयनित छात्रों को कॉउंसलिंग में शामिल होना होगा।

 

MP ITI Admission Form 2026 आरक्षण

प्रत्येक जनपद में 50 प्रतिशत सीटें उस जिले के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित होंगी। शेष 50 प्रतिशत सीटें प्रदेश के अन्य जनपदों के लिए आरक्षित होंगी। अगर जनपद की आरक्षित सीटें रिक्त रहती हैं तो उसपर अन्य जिले के अभ्यर्थियों को एडमिशन दिया जायेगा।

  • अनुसूचित जाति – 15 प्रतिशत
  • अनुसूचित जनजाति  – 21 प्रतिशत
  • पिछड़ा वर्ग (संपन्न वर्ग को छोड़कर)– 14 प्रतिशत
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग– 10 प्रतिशत
  • मध्य प्रदेश की महिला नीति के अंतर्गत पुरुष आईटीआई में 30 प्रतिशत सीटें महिलाओं के  लिए आरक्षित होंगी।
  • जिनकी विकलांगता 40 प्रतिशत से ज्यादा है उनके लिए 06 प्रतिशत सीट आरक्षित होंगी।
  • श्रवण बाधितों के लिए हर संस्थान में सभी ट्रेड में सीटें आरक्षित होंगी।

 

List Of Govt ITI in MP

Click Here

 

List Of Private ITI in MP

Click Here

 

ITI MP Admission 2026 Contact Information 

प्रवेश पोर्टल पर किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संपर्क करें
फोन नंबर- 9171257462,9174457462,9111749057

ईमेल- mpiticounceling@gmail.com

 

MP ITI Admission 2026 Online Registration 

Registration

Click Here

Download Notification

Click Here

MP ITI Admission Schedule

Click Here

Official Website

Click Here

 

ITI Admission MP FAQ

Q1. MP आई.टी.आई ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2026 कब से शुरू होंगे?

Ans. MP आई.टी.आई रजिस्ट्रेशन 26/05/2026 से शुरू होंगे।

Q2. MP ITI Form 2026 के लिए अन्य राज्य के उम्‍मीदवार ऑनलाइन आवदेन कर सकते हैं या नहीं?

Ans. हाँ, एमपी आई.टी.आई फार्म अन्य राज्य के उम्‍मीदवार भी ऑनलाइन आवदेन कर सकते हैं।

Q3. एमपी आईटीआई के लिए कोई लिखित परीक्षा या ऑनलाइन परीक्षा होती हैं ?

Ans. एमपी आई.टी.आई में छात्रों की कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाती है। छात्रों के चयन दसवीं और बारहवीं परीक्षा में प्राप्त किये अंको पर होता हैं।

Q4. MP ITI Online Form Last Date 2026 क्या हैं?

Ans. MP ITI Online Form की अंतिम तिथि 30/06/2026 हैं।

Q5. एमपी आई.टी.आई में एडमिशन लेने के लिए छात्र की कितनी आयु होनी चाहिए ?

Ans. एमपी आई.टी.आई में एडमिशन लेने के लिए छात्रों की कम से कम 14 साल आयु होनी चाहिए।

Q6. आई.टी.आई में एडमिशन लेने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?

Ans. आई.टी.आई में एडमिशन लेने के लिए  फोटो, हस्ताक्षर, 10वीं मार्कशीट, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र अैार समग्र आईडी यह सब डॉक्यूमेंट चाहिए

Q7.एमपी आई.टी.आई के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए ?

Ans. छात्र कम से कम दसवीं कक्षा पास होना चाहिए।

 

ITI Colleges In Bhopal – भोपाल के आईटीआई कॉलेज की जानकारी

ITI Colleges In Bhopal – इंदौर के आईटीआई कॉलेज की जानकारी

 

ITI Colleges In Indore – इंदौर के आईटीआई कॉलेज की जानकारी

ITI Colleges In Indore – इंदौर के आईटीआई कॉलेज की जानकारी

 

ITI Colleges In Gwalior – ग्वालियर के आईटीआई कॉलेज की जानकारी

ITI Colleges In Gwalior – ग्वालियर के आईटीआई कॉलेज की जानकारी

 

ITI Colleges In Jabalpur – जबलपुर के आईटीआई कॉलेज की जानकारी

ITI Colleges In Jabalpur – जबलपुर के आईटीआई कॉलेज की जानकारी

 

Know About The More Jobs

Latest Government Jobs

MP  Government Jobs 

Private Jobs in MP

 

MP Government & Private Job Alert Link

 

MP Jobs WhatsApp Channel

 

Total Job Alert

 

Our Websites –

mpcareer.in – Information on Government and Private Jobs

apniyojana.com – Complete information on every Government Scheme