MP Sub Inspector & Subedar Recruitment 2026 – म.प्र. में सब इंस्पेक्टर-सूबेदार के 507 पदों पर भर्ती

 

MP Sub Inspector & Subedar Vacancy 2026

MPESB Sub Inspector & Subedar Recruitment Apply Online

 

प्रिय मित्रों, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा MP Sub Inspector & Subedar Recruitment 2026 Notification जारी किया गया है। गवर्नमेंट जॉब को पसंद करने वाले सभी उम्मीदवार MP Sub Inspector & Subedar Notification 2026 की PDF देख सकते है। इस जॉब के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं। आप MP Sub Inspector & Subedar Vacancy 2026 की तिथियाँ, योग्यता, आयु सीमा, फीस, आवेदन और अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

 

MP Sub Inspector & Subedar Recruitment Post

MP Sub Inspector & Subedar Recruitment Notification PDF 2026 के अनुसार पदों के नाम निम्नलिखित है।

सूबेदार

उप निरीक्षक (विशेष सशस्त्र बल)

उप निरीक्षक (जिला पुलिस बल)

उप निरीक्षक (आर्म्स)

उप निरीक्षक (फोटो)

उप निरीक्षक (प्रश्नागत/क्वालिटी डॉक्यूमेंट संबंधी पद)

उप निरीक्षक (फिंगर प्रिंट)

 

MP Sub Inspector & Subedar Recruitment No. Of Post

कुल पदों की संख्या – 507

 

Vacancy Details

Post (पद) Vacancies (पोस्ट)
Subedar (सूबेदार) 81
Sub-Inspector – Special Armed Force (उप निरीक्षक – विशेष सशस्त्र बल) 69
Sub-Inspector – District Police Force (उप निरीक्षक – जिला पुलिस बल) 312
Sub-Inspector – Arms (उप निरीक्षक – आर्म्स) 10
Sub-Inspector – Photo (उप निरीक्षक – फोटो) 9
Sub-Inspector – Questioned/Quality Documents (उप निरीक्षक – प्रश्नागत/क्वालिटी डॉक्यूमेंट संबंधी पद) 4
Sub-Inspector – Fingerprint (उप निरीक्षक – फिंगर प्रिंट) 22
Total (कुल) 507

 

MP Sub Inspector & Subedar  Recruitment Eligibility

इस गवर्नमेंट जॉब में अप्लाई करने वाले उम्मीदवार के पास यह योग्यता होना आवश्यक है।

सूबेदार, उप निरीक्षक (विशेष सशस्त्र बल), और उप निरीक्षक (जिला पुलिस बल): किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की उपाधि या उसके समकक्ष।

उप निरीक्षक (आयुध): मान्यता प्राप्त तकनीकी विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 03 वर्ष का डिप्लोमा।

उप निरीक्षक (फोटो/क्यु.डी./अंगुल चिन्ह): शासन द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित (Mathematics), भौतिक शास्त्र (Physics) तथा रसायन शास्त्र (Chemistry) विषयों के साथ स्नातक की उपाधि या उसके समकक्ष।

 

MP Sub Inspector & Subedar Recruitment Age Limit

सामान्य आयु सीमा: एमपी सब इंस्पेक्टर (MP SI) और सूबेदार भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आरक्षित वर्ग और महिलाओं के लिए: सभी महिला उम्मीदवारों एवं आरक्षित वर्ग (Reserved Category) के लिए अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष निर्धारित की गई है।

 

MP Sub Inspector & Subedar Recruitment Salary

इस गवर्नमेंट वैकेंसी में चयन होने के बाद उम्मीदवार को नीचे दिया गया वेतन प्राप्त होगा।

सूबेदार (Subedar): Level 9 (₹36,200 – ₹1,14,800)
उप निरीक्षक संवर्ग (विसबल, जिला पुलिस बल, आयुध, फोटो, क्यू.डी., अंगुल चिन्ह) : Level 9 (₹36,200 – ₹1,14,800)

 

MP Sub Inspector & Subedar Recruitment Fees

MP Sub Inspector & Subedar Recruitment 2026 में विभाग द्वारा कोई आवेदन शुल्क लिया जा रहा है।

सीधी भर्ती पदों हेतु (Direct Recruitment):
  • अनारक्षित (General) अभ्यर्थियों के लिए: ₹500
  • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / ई.डब्लू.एस. अभ्यर्थियों के लिए (केवल म.प्र. के मूल निवासियों के लिए): ₹250

पुलिस विभाग की विभागीय परीक्षा शुल्क (Departmental Exams):

  • अनारक्षित (General) अभ्यर्थियों के लिए: ₹200
  • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / ई.डब्लू.एस. अभ्यर्थियों के लिए (केवल म.प्र. के मूल निवासियों के लिए): ₹100
  • पोर्टल शुल्क (Portal Fee): ₹20

 

MP Sub Inspector & Subedar 2026 Exam Pattern

प्रारंभिक परीक्षा (Prelims):

  • 100 अंक, समय: 2 घंटे।
  • रिक्तियों (vacancies) के 10 गुना अभ्यर्थी चुने जाएंगे।

मुख्य परीक्षा (Mains):

  • सभी के लिए 2 अनिवार्य पेपर (तकनीकी पदों के लिए 3 पेपर)।
  • प्रत्येक पेपर 300 अंक और 2 घंटे का होगा।
  • इसमें 1/3 नेगेटिव मार्किंग होगी।

शारीरिक परीक्षण (PPT):

  • 100 अंक (800 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक)।
  • रिक्तियों के 3 गुना अभ्यर्थी चुने जाएंगे।

साक्षात्कार (Interview):

  • 50 अंक।
  • अंतिम मेरिट मुख्य परीक्षा, शारीरिक परीक्षण और साक्षात्कार के कुल अंकों के आधार पर बनेगी।

 

MP Sub Inspector & Subedar 2026 Syllabus

Click Here

प्रारंभिक परीक्षा: हिंदी, अंग्रेजी, तर्कशक्ति, इतिहास, भूगोल, विज्ञान, नागरिक शास्त्र, कंप्यूटर और करंट अफेयर्स।

मुख्य परीक्षा पेपर-1 (300 अंक): इतिहास, समाज, शासन, संविधान, राजनीति और सामाजिक न्याय।

मुख्य परीक्षा पेपर-2 (300 अंक): करंट अफेयर्स, प्रौद्योगिकी, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण, गणित, सांख्यिकी और तार्किक क्षमता।

मुख्य परीक्षा पेपर-3 (300 अंक, केवल तकनीकी पदों के लिए):

    • आयुध पद हेतु: मैकेनिकल इंजीनियरिंग।
    • अन्य तकनीकी पदों हेतु: गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान।

MP Sub Inspector & Subedar 2026 Physical Efficiency

ऊंचाई-पुरुष-167.5 से.मी, महिला-152.5 से.मी।

कोई नेत्र विकार नहीं होना चाहिए।

अभ्यर्थी का शरीर किसी भी प्रकार से अपंग नहीं होना चाहिए।

 

MP Sub Inspector & Subedar Recruitment Selection Process

इस गवर्नमेंट जॉब में कर्मचारियों की चयन प्रक्रिया एक व्यवस्थित चरणबद्ध तरीका है, जानते है इसके बारे में।

प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)

मुख्य परीक्षा (Mains)

शारीरिक परीक्षण (PPT)

साक्षात्कार (Interview)

MP Sub Inspector & Subedar Recruitment Time Table

Mp Sub Inspector &Amp; Subedar 3 Recruitment Time Table

 

Documents Information Of MP Sub Inspector & Subedar Recruitment 

  • आधार रजिस्ट्रेशन ज़रूरी है।
  • बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन ज़रूरी है।
  • रोज़गार कार्यालय में पंजीयन होना ज़रूरी है।
  • आवेदन भरते समय ओरिजिनल डॉक्यूमेंट को स्कैन करें।
  • फ़ोटो रंगीन होनी चाहिए। फ़ोटो का बैकग्राउंड सफ़ेद होना चाहिए।
  • फ़ोटो 3 महीने के अंदर की होनी चाहिए। इसलिए, फ़ोटो पर तारीख़ 3 महीने के अंदर की होनी चाहिए।

 

Important Video Link Of MP Sub Inspector & Subedar Recruitment 

रोज़गार पंजीयन कैसे करें

Click Here

MPESB सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें – वीडियो

Click Here

MPESB / व्यापम टेम्प्लेट कैसे बनायें – वीडियो

Click Here

मोबाइल पर मध्यप्रदेश सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार प्रोफ़ाइल ID, PEB पासवर्ड, PEB एप्लीकेशन नंबर और PEB रोल नंबर कैसे ढूंढे – वीडियो

Click Here

 

How to Apply

इस परीक्षा के लिए, उम्मीदवार को सबसे पहले MPOnline पर अपना प्रोफ़ाइल बनाना होगा। इस प्रोफ़ाइल में, आवेदक को अपनी सभी जानकारी देनी होगी। इसके बाद उम्मीदवार MPOnline.gov.in के ज़रिए इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करेंगे।

  • सबसे पहले, उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफ़िकेशन पढ़ना चाहिए।
  • अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अपना ESB प्रोफ़ाइल बनाएं। अगर प्रोफ़ाइल पहले से बनी हुई है, तो उसे अपडेट करें।
  • प्रोफ़ाइल में हाल की पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो होनी चाहिए, जिस पर आवेदक का नाम और फ़ोटो लेने की तारीख लिखी हो।
  • प्रोफ़ाइल पूरी करने के बाद, ID और पासवर्ड से लॉग-इन करें और आवेदन फ़ॉर्म भरें।
  • आखिर में, आवेदन फ़ीस जमा करके आवेदन सबमिट करें।
  • आवेदन की एक कॉपी प्रिंट कर लें।

महत्वपूर्ण नोट – आवेदन भरने के लिए, आपको एक PEB टेम्प्लेट बनाना होगा और दूसरे दस्तावेज़ों के लिए खास सेटिंग्स करनी होंगी।

 

MP Sub Inspector & Subedar Recruitment Date

MP Sub Inspector & Subedar Recruitment 2026 की Last Date समाप्त होने से पहले ही फ़ॉर्म भर लें, वरना सर्वर डाउन होने के कारण आपका फ़ॉर्म सबमिट नहीं हो पाएगा।

विज्ञापन की तिथि – 01/09/2026
फॉर्म जमा करने की प्रारंभिक तिथि – 09/09/2026
फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि – 23/09/2026
फॉर्म में बदलाव शुरू होने की तारीख – 23/09/2026
फॉर्म में संशोधन करने की अंतिम तिथि – 28/09/2026
परीक्षा शुरू होने की तिथि – 28/10/2026

 

Exam District For MP Sub Inspector & Subedar Recruitment 

भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी, उज्जैन, बड़वानी, अनूपपुर

 

Apply Online

उम्मीदवारों को तय समय-सीमा के भीतर अपने आवेदन पूरे कर लेने चाहिए।

 

Notification PDF

मध्यप्रदेश सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार भर्ती नोटिफिकेशन 2026 ऑफिशियल पोर्टल पर जारी कर दिया गया है, जिसमें कई जानकारियाँ दी गई हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से MP MP Sub Inspector & Subedar Notification 2026 पढ़ और डाउनलोड कर सकते हैं।

 

Official Website

योग्यता और परीक्षा की तारीखों के बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेटेड रहें।

 

मध्य प्रदेश सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार भर्ती 2026 FAQ

» MP सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार की कितनी पोस्ट हैं?
लगभग 507 पोस्ट

» मध्य प्रदेश विभाग की नौकरी के लिए क्या शैक्षणिक योग्यता चाहिए?
संबंधित इंजीनियरिंग या टेक्निकल विषय में डिप्लोमा/डिग्री (पोस्ट कोड के अनुसार अलग-अलग हो सकती है)।

» MP सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार की नौकरी के लिए कैसे अप्लाई करें?
आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

» मध्य प्रदेश MP सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार भर्ती की सिलेक्शन प्रोसेस क्या है?
कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT)

» किन राज्यों के उम्मीदवार MP सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं?
मध्य प्रदेश राज्य के निवासी अप्लाई कर सकते हैं।

» मध्य प्रदेश MP सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार भर्ती के लिए उम्र सीमा क्या है?
MP सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार की नौकरी के लिए उम्र सीमा 18 से 40 साल होनी चाहिए।

 

Know About The More Jobs

Latest Government Jobs

MP  Government Jobs 

Private Jobs in MP

 

MP Government & Private Job Alert Link

 

MP Jobs WhatsApp Channel

 

Total Job Alert

 

Our Websites –

mpcareer.in – Information on Government and Private Jobs

apniyojana.com – Complete information on every Government Scheme

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *