MPESB Fee Refund 2026 : एमपी ग्रुप-2 सब ग्रुप-4 और ग्रुप-03 भर्ती के आवेदन शुल्क वापसी की प्रक्रिया फिर शुरू

MPESB Fee Refund

Application Fee Refund Process Reopens

 

MPESB Fee Refund 2026: एमपी ग्रुप-2 सब ग्रुप-4 और ग्रुप-03 भर्ती के आवेदन शुल्क वापसी की प्रक्रिया फिर शुरू कर दी गई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा ग्रुप-02 सब ग्रुप-04 और ग्रुप-03 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी गई है। बोर्ड ने पूर्व में आवेदन कर चुके उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क वापसी (Application Fee Refund) का ऑनलाइन लिंक फिर से सक्रिय कर दिया है। योग्य उम्मीदवार 18 नवंबर से 28 नवंबर 2026 तक अपना रिफंड फॉर्म भर सकते हैं।

 

क्यों वापस की जा रही है फीस?

मध्य प्रदेश ग्रुप-02 सब ग्रुप-04 के तहत 2306 पदों पर भर्ती निकाली गई थी, लेकिन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंचायत विभाग के पंचायत समन्वयक अधिकारी, कंप्यूटर ऑपरेटर और खंड पंचायत अधिकारी सहित कई पदों को हटा दिया गया था। वहीं दूसरी ओर, ग्रुप-03 के अंतर्गत उपयंत्री (Sub Engineer), मानचित्रकार, प्रयोगशाला तकनीशियन एवं अन्य समकक्ष 1715 पदों की भर्ती में भी विभाग और पदों की स्थिति में बदलाव के कारण आवेदन दोबारा आमंत्रित किए गए थे। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने पहले आवेदन किया था और फीस जमा की थी, उनकी राशि वापस करने के लिए यह लिंक खोला गया है।

 

रिफंड के लिए कैसे करें आवेदन?

जो उम्मीदवार सितंबर 2026 के पहले चरण में किसी कारणवश रिफंड के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे, वे नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपनी फीस वापस पा सकते हैं:

  • सबसे पहले MPESB के आधिकारिक MPOnline पोर्टल esb.mponline.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध ‘समूह-02 उपसमूह-04 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 (आवेदन शुल्क वापसी हेतु आवेदन पत्र)’ या ‘समूह-03 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 (आवेदन शुल्क वापसी हेतु आवेदन पत्र)’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलने पर अपना आवेदन क्रमांक (Application Number), जन्मतिथि (dd/mm/yyyy) और स्क्रीन पर दिखाई दे रहा कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए ‘View Receipt’ विकल्प पर क्लिक करके अपनी आवेदन रसीद जरूर डाउनलोड कर लें।

 

Know About The More Jobs

Latest Government Jobs

MP  Government Jobs 

Private Jobs in MP

 

MP Government & Private Job Alert Link

 

MP Jobs WhatsApp Channel

 

Total Job Alert

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *