MP PAT Application Form 2026 – मध्य प्रदेश प्री एग्रीकल्चर टेस्ट की सम्पूर्ण जानकारी
MP PAT Exam 2026
MP PAT 2026 Application Form
MP PAT Online Form 2026
प्रिय मित्रों मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा MP PAT Application Form वेबसाइट पर जारी किया गया है। मध्य प्रदेश प्री एग्रीकल्चर टेस्ट को पसंद करने वाले सभी उम्मीदवार MP PAT Registration 2026 की पीडीऍफ़ देख सकते है। मध्य प्रदेश प्री एग्रीकल्चर टेस्ट 2026 के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार MP PAT Exam 2026 की तिथियाँ, योग्यता, आयु सीमा, फीस, आवेदन और अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
एमपी पीएटी क्या है?
MP PAT Full Form – मध्य प्रदेश प्री एग्रीकल्चर टेस्ट – Madhya Pradesh Pre Agriculture Test
मध्य प्रदेश प्री-एग्रीकल्चर परीक्षा (एमपी पीएटी) एक राज्य स्तरीय परीक्षा है जो हर साल कृषि पाठ्यक्रमों के प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
इस प्रवेश परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को B.Sc (एग्रीकल्चर), B.Sc (हॉर्टिकल्चर), B.Sc (फॉरेस्ट्री) और B.Tech (एग्रीकल्चर) पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता हैं।
MP PAT Course Details
कोर्स का नाम कोर्स की समयावधि
बी.एससी. (एग्रीकल्चर) 04 वर्ष
बी.एससी. (हॉर्टिकल्चर) 04 वर्ष
बी.एससी. (फॉरेस्ट्री) 04 वर्ष
बी.टेक (एग्रीकल्चर) 04 वर्ष
MP PAT Exam Time Table 2026
Eligibility
बी.एससी. (एग्रीकल्चर): उम्मीदवारों ने साइंस स्ट्रीम से 10+2 (इंटरमीडिएट) पास किया हो, जिसमें मैथ, बायोलॉजी या फॉरेस्ट्री जैसे विषय शामिल हों; या उन्होंने एग्रीकल्चर के साथ 10+2 पूरा किया हो।शैक्षिक संसाधन
बी.एससी. (हॉर्टिकल्चर) और बी.एससी. (फॉरेस्ट्री): उम्मीदवारों ने साइंस स्ट्रीम से 10+2 पास किया हो, जिसमें मैथ, बायोलॉजी या फॉरेस्ट्री जैसे विषय शामिल हों।
बी.टेक (कृषि इंजीनियरिंग): उम्मीदवारों ने 10+2 (इंटरमीडिएट) पास किया हो, जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ और इंग्लिश विषय के रूप में शामिल हों।
MP PAT 2026 Fees
अनारक्षित अभ्यर्थियों के लिये – रु. 500/-
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/ निःशक्तजन अभ्यर्थियों के लिये (केवल म.प्र. के मूल निवासियो के लिये ) – रु. 250/-
ऑनलाईन आवेदन -कियोस्क के माध्यम से आनलाईन भरने वाले अभ्यर्थियों हेतु एमपीआनलाईन का पोर्टल शुल्क रू. 60/- देय होगा । रस्टिर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से लागिन कर फार्म भरने पर पोर्टल शुल्क रू. 20/- देय होगा।
Age Limit
कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं।
Selection Process
उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज परिक्षण और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर होगा।
Documents Information
- आधार पंजीयन अनिवार्य है।
- बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य है।
- फॉर्म भरते समय ओरिजनल डॉक्यूमेंट स्कैन करें।
- फोटोग्राफ कलर होना चाहिए। फोटोग्राफ सफेद (WHITE) बैकग्राउंड का होना चाहिए।
- फोटोग्राफ 3 महीने के अन्दर का खिचवाया हुआ होना आवश्यक है।
- इसलिए फोटोग्राफ पर 3 महीने के अन्दर की डेट होना आवश्यक है।
विशेष नोट – फॉर्म को भरने के लिए PEB टेम्पलेट बनाना होगा और अन्य डॉक्यूमेंट की विशेष सेटिंग करनी होगी. केवल 5 सेकेण्ड में व्यापम टेम्पलेट बनाइए और फोटो, SIGN की विशेष सेटिंग भी www.templatemanager.in की सहायता से 5 सेकेण्ड में कर सकते हैं।
MP PAT Application Form How to Apply
उम्मीदवार दो तरीकों से एमपी पैट 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। आप esb.mp.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही साथ उम्मीदवार हमारे आर्टिकल पर दिए हुए लिंक के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। जो उम्मीदवार आवेदन पत्र को सही से भरेंगे। उन उम्मीदवारों को एमपी पैट एडमिट कार्ड जारी किये जायेंगे। नीचे हम उम्मीदवारों को आवेदन करने के कुछ स्टेप बताएंगे जिससे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। आइये फिर नीचे उन स्टेप पर एक नज़र डालतें हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को esb.mp.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिससे वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा।
- होम पेज अभ्यर्थी को अपनी भाषा का चयन करके उस लिंक पर क्लिक करना होगा जिससे एक नया पेज ओपन होगा।
- नए पेज पर आपको नवीन सूचनाएं दिखाई देंगी जिसमें से आपको प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) 2026 के लिंक पर क्लिक करना होगा।, जिससे एक नया पेज ओपन होगा।
- उस पेज पर आपको एमपी पैट 2026 के लिए आवेदन पत्र का लिंक दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
- जिसके बाद आपको घोषणा पत्र पढ़कर उस पर टिक करके नीचे दिए गए आगे बढ़ें के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद छात्र रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण कर आगे आवेदन के प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
- अंत में छात्र निर्धारित की गयी आवेदन फीस अवश्य जमा करें।
आवेदन की स्थिति एवं भुगतान की जांच
आवेदन पत्र भरने के बाद उसकी जांच पड़ताल भी कर सकते हैं। जांच करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी। आवेदन पत्र की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को esb.mp.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आधिकारिक वेबसाइट पर जाने ऑनलाइन फॉर्म के सेक्शन पर क्लिक करना होगा। सेक्शन पर क्लिक करते ही उम्मीदवारों को सामने नया पेज खुल जायेगा। फिर उम्मीदवारों को भुगतान न किए गए आवेदन का भुगतान / आवेदन की स्थिति की जाँच करें सेक्शन क्लिक करना होगा और अपना आवेदन पत्र नंबर, डेट ऑफ बर्थ और वेरिफिकेशन कोड डालकर आगे बढ़ाए पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही उम्मीदवारों के सामने आवेदन पत्र स्थिति दिख जाएगी।
MP PAT Application Form Exam Centre
भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, सतना, सागर, रतलाम, नीमच, सीधी, रीवा।
एमपी पीएटी 2026 सिलेबस (पीडीएफ)
एमपी पीएटी विस्तृत सिलेबस – Click Here
MP PAT Syllabus 2026 – नए बदलाव के साथ मध्य प्रदेश प्री एग्रीकल्चर टेस्ट सिलेबस
MP PAT Syllabus 2026 – नए बदलाव के साथ मध्य प्रदेश प्री एग्रीकल्चर टेस्ट सिलेबस
MP PAT Previous Year Paper – मध्य प्रदेश प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट पुराने पेपर डायरेक्ट डाउनलोड लिंक
MP PAT Previous Year Paper – मध्य प्रदेश प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट पुराने पेपर डायरेक्ट डाउनलोड लिंक
MP PAT Date 2026
आवेदन शुरू: 24/03/2026
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 07/04/2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 07/04/2026
आवेदन पत्र में सुधार की अंतिम तिथि: 12/04/2026
परीक्षा तिथि – 08/05/2026
Important Link
|
रोजगार पंजीयन कैसे करें |
||||||
|
MPESB/व्यापम/ESB रजिस्ट्रेशन कैसे करें |
||||||
|
MPESB प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड भूल गए |
||||||
|
व्यापम / ESB रजिस्ट्रेशन कैसे करें – विडियो |
||||||
|
ESB / व्यापम टेम्पलेट कैसे बनायें – विडियो |
||||||
| अपने ESB प्रोफ़ाइल आईडी, ESB पासवर्ड, ESB एप्लिकेशन नंबर और ESB रोल नंबर मोबाइल पर कैसे सर्च करें – विडियो | ||||||
MP PAT Online Apply 2026
|
Apply Online |
|||||
|
Download Notification |
|||||
|
MP PAT Official Website |
Know About The More Jobs
MP Government & Private Job Alert Link
Our Websites –
mpcareer.in – Information on Government and Private Jobs
apniyojana.com – Complete information on every Government Scheme


